मेधा सॉफ्ट क्या है.
मेधा सॉफ्ट पोर्टल हुआ अपडेट।
शिक्षा विभाग ने मेधा सॉफ्ट पोर्टल को अपडेट कर दिया है. जो शैशणिक सत्र 2021 - 2022 के लिए है.
जो बच्चे वर्ग एक में थे उसे वर्ग दो में, जो दो में थे उसे वर्ग तीन में इसी प्रकार से आठों क्लास को अपडेट करदिया गया है. अब पहला क्लास अभी खाली है जिसमे नई इंट्री होनी है. जिसे 27 सेप्टेम्बर 2021 से 15 नवम्बर 2021 तक पूरा कर लेना है. नए नामांकित और छूटे हुए छात्रों की इंट्री के इलावा नामांकन में सुधार का भी ऑप्शन दिया गया है.नए पुराने सभी वर्ग के छात्रों की इंट्री होनी है.
कैसे जाएँ मेधा सॉफ्ट पोर्टल पर ।
केवल आप को गूगल पर मेधा सॉफ्ट लिखना है. आप खुद ब खुद मेधा सॉफ्ट पोर्टल पर पहुँच जायेंगे।खुले हुए पेज पर
(MEDHA SOFT) लिखा मिलेगा और उस के नीचे लिखा होगा (सभी विद्यालय को सूचित किया जाता है कि) बस इसी पर आप किलिक करें। वह आप को लेकर जायेगा शिक्षा विभाग के मेधा सॉफ्ट पोर्टल पर ,यहाँ पर जो इम्पोर्टेन्ट नोटिस हो उसे आप अच्छी तरह पढ़ लें। फिर ऊपर में ब्लू लाइन पर सफ़ेद में लिखा होगा (school login) आप इस पर किलिक करे. यहाँ पर आप से कुछ डिटेल माँगा जायगा जैसे आप के स्कूल का (Dise code) मोबाइल नम्बर , और फिर आप के स्कूल को जो विभाग ने otp नम्बर दिया है जो चार अंको का होता है उसे भरना है. फिर चार अंको का कैप्चा जो शब्द एवं अंक मिलकर होगा उसे भरकर नीचे लिखे ब्लू लाइन पर (लॉग इन करें )पर किलिक करना है. अब जो पेज आप के सामने है उसमे भी कुछ काम करना है.
मोबाइल नंबर एवं ईमेल एड्रेस अपडेट कैसे करें.
इस पेज पर आने के बाद आप को अपने प्रधानाध्यापक महोदय का मोबाइल नंबर एवं ईमेल एड्रेस को अपडेट करना होगा. जो बड़ा ही आसान है. एक खाने में हेडमास्टर साहब का मोबाइल नंबर डालें दूसरे खाने में ईमेल एड्रेस डालें फिर तीसरे खाने में कैप्चा भरें उसके बाद (submit) बटन पर किलिक करें। प्रधानाध्यापक महोदय के मोबाईल पर एक OTP आएगा अगले पेज पर उस नए otp को भरकर ok करदें. बस अब आप न्यू इंट्री,करेक्शन सभी कामो के लिए आप का कंप्यूटर या मोबाइल तैयार है.
न्यू इंट्री कैसे करें.
अब आप के सामने जो पेज है उसमे एक हेडिंग होगा (Student Details) का आप इस पर किलिक करें , इस के अंदर भी चार हेडिंग होगा उसमे फ़िलहाल आप को ज़रूरत है (New Student
Entry),(Modify Student Detail) आप अगर चाहते है नए बच्चों का का इंट्री करना तो आप New Student Entry पर किलिक करें अब यहाँ पर जो पेज मिलेगा उसमे बहुत सारे बॉक्स होंगे और किस में क्या भरना है सारा लिखा होगा आप एक एक करके बच्चों का सारा डिटेल भरदें नाम.पिता का नाम , माता का नाम जन्मतिथि नामांकन तिथि आधार नंबर बैंक एकाउंट ifsc कोड जाति, सारा डिटेल भरने के बाद अच्छी तरह से संतुष्ट होलें उसके बाद save करदें.
बधाई के पात्र.
इस प्रकार से आप खुद से ही अपने विद्यालय के बच्चों का मेधा सॉफ्ट पोर्टल पर नई इंट्री कर सकते है. करेक्शन कर सकते है , मिड डे मील इंट्री आदि हर काम खुद से कर सकते है जो बहुत ही आसान है. और शिक्षा विभाग इतना अच्छा पोर्टल लांच करने के लिए बधाई का पात्र है.
मुझे उम्मीद है कि हमारे शिक्षक साथियों को हमारा यह लेख पसंद आए और हमारी ये कोशिश हमारे शिक्षक साथियों की कुछ रहनुमाई करे.
Ii समाप्तii

0 Comments
Hello guys, let me know how the post is. And do share it among your friends. Thank you,
हेलो दोस्त , पोस्ट कैसी लगी ज़रूर बताएं, और अपने दोस्तों में ज़रूर शेयर करदें. धन्यवाद I